फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान : कई सड़कों पर मानकों के विरुद्ध बने ब्रेकर तो कहीं बनवाना भूले अधिकारी

Thu, 21 Nov 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलाभर की कई सड़कों पर मानकों के विरुद्ध बने ब्रेकर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कई जगह बेहद ऊंचे ब्रेकर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। यहां वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जबकि रात के समय यह ब्रेकर वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देते। वहीं शहर की अधिकतर सड़कों पर ब्रेकर ही नहीं हैं। अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टियां भी मिट चुकी हैं।
विज्ञापन

कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां लगाने के आदेश भले ही दे दिए जाते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इन आदेशों का पालन करने को गंभीर नहीं है। सड़कों पर बिना मानक बने स्पीड ब्रेकर हादसों का सबब बन सकते हैं। ऊंचाई ज्यादा होने व ढलान न होने से ब्रेक से बाइक सवारों की जान को खतरा तक बना रहता है। अस्पताल, स्कूल व सार्वजनिक संस्थानों सहित अधिकतर जगह वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए मानकों पर आधारित ब्रेकर बनवाए जाते हैं ताकि सड़कों पर गुजरने वाले वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी सुविधा मिल सके।
किन-किन जगह बने ऊंचे ब्रेकर व कहां अभाव
सोनीपत में दिल्ली रोड स्थित नागरिक अस्पताल, मुरथल रोड, हाईवे पर सर्विस लेन में, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के पास, गांव बड़वासनी, अग्रसेन चौक के पास, मॉडल टाउन व रोहतक रोड सिसाना सहित कई स्थानों पर बने ऊंचे ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां सड़काें के सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद ऊंचे ब्रेकर वाहन चालकों के आवागमन में बाधा बन रहे हैं। वहीं शहर में जिन सड़कों पर दिनभर आवागमन लगा रहता है, वहां अधिकारी ब्रेकर ही बनवाना भूल गए हैं। गीता भवन रोड, रेलवे रोड, एटलस रोड, ओल्ड डीसी रोड सहित अधिकतर सड़कों पर ब्रेकर नहीं बनवाए गए हैं। इन सड़कों पर वाहन दिनभर सरपट दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह हैं ब्रेकर के नियम
सड़कों पर ब्रेकर बनवाने का उद्देश्य वाहनों की गति को कम करना होता है, ताकि आसपास गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भी सुविधा हो सके। ब्रेकर की अधिकतम ऊंचाई चार इंच होना जरूरी है। ब्रेकर के दोनों ओर दो-दो मीटर की ढलान होनी चाहिए, ताकि वाहन धीमी गति से बिना झटके के ब्रेकर से गुजर सके। इसके अलावा ब्रेकर के पहले चेतावनी चिह्न लगाना आवश्यक है। ब्रेकर पर सफेद या पीला पट्टी बनाना व रेडियम भी होना चाहिए। जिससे वाहन चालक को दूर से ही ब्रेकर नजर आ सके। चार इंच से ज्यादा व बिना ढलान वाले ब्रेकर नहीं बनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें