फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यातायात सुधार के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान

Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :32: सोनीपत में अतिक्रमण हटवाती यातायात पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। यातायात पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

अभियान मामा भांजा चौक, देवीलाल चौंक व बस अड्डा सोनीपत के आस-पास के क्षेत्र में चलाया गया। सिटी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज देशराज की मौजूदगी में पहुंचे भारी पुलिस बल की इस कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों व अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों में हड़कंप मच गया। सभी ने निर्धारित सीमा से बाहर किए अतिक्रमण को समेटना शुरू कर दिया।


दुकानदारों व जनता से की अपील



दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया तथा सड़क के पास लगी रेहड़ियों को हटवाया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की दुकानदारों व जनता से अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा न करने की अपील की गई। दोबारा बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस



पुलिस की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर में मामा भांजा चौक, देवीलाल चौक व बस अड्डा सोनीपत समेत ज्यादातर मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन




पुलिस की चेतावनी



पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ने बताया कि शहर सोनीपत में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जल्द ही सड़कों पर बिना पार्किंग के वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऑटो चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ऑटो निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें