फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिता की पुण्यतिथि पर लगाया शिविर

Mon, 04 Aug 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के गांव राई स्थित सरकारी स्कूल में शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ मां भारती रक्
विज्ञापन
सोनीपत। मां भारती रक्तवाहिनी संस्था के साथ मिलकर गांव राई के सरकारी स्कूल में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर ग्रामीण सुनील त्यागी ने अपने पिता गंगाराम त्यागी की पुण्य तिथि पर लगाया। शिविर में नागरिक अस्पताल की रक्तकोष टीम डॉ. प्रिया भारद्वाज के नेतृत्व में रक्त एकत्रित करने पहुंची। इस दौरान 91 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में गांव कंवाली से किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पाराशर अपनी टीम के साथ पहुंचे और रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। सतीश राठधना ने भी अपना 71वां रक्तदान जरूरतमंदों को समर्पित किया। संस्था के पूर्व प्रधान रविंद्र शर्मा और कर्मबीर नंबरदार, सतीश सरोहा, संजय आंतिल खेवड़ा, राजेंद्र गौतम ने शिरकत की।
ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल की एनएसएस स्वयंसेविका अनामिका, टीका राम कन्या महाविद्यालय से स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट अंशिका दहिया ने सहयोग किया। इस दौरान संस्था से अध्यक्ष विपिन कुमार, पवन दहिया, सुमेर सरोहा, मुकेश सरोहा, राहुल राणा, दक्ष, राहुल भारद्वाज, मोनिका दहिया, राज सिंह सरोहा, मन्नी जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें