फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यज्ञ कर नशामुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

Mon, 10 Feb 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के खरखौदा के गांव थाना खुर्द में नशा मुक्ति अभियान के तहत यज्ञ करते आर्ष गुरुकु - फोटो : arnia
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना खुर्द में आर्ष गुरुकुल बरोणा की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त खरखौदा, नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच जगबीर व ग्रामीणों ने मिलकर यज्ञ में आहुति डाली। आर्ष गुरुकुल बरोणा के आचार्य प्रदीप ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया।
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप ने कहा कि नशा समाज के पतन का प्रमुख कारण बन रहा है। नशे से ही हिंसा, चोरी व अराजकता जैसी बुराइयों को बढ़ावा मिलता है। यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो यह युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनीष आर्य, पवन, मास्टर अशोक, शिव पाराशर, गौतम, सुरेंद्र सैनी व सुंदर लाल सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें