फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं, रैली का दिया न्योता

Thu, 12 Mar 2026 08:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
चोपड़ा कॉलोनी में लोगों की समस्या सुनते केबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत : पाठक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा वीरवार को चोपड़ा कॉलोनी में प्रोफेसर शमशेर भंडेरी के चाय के निमंत्रण पर प्राध्यापक राजेश कुमार सेन के घर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान करवाने का भरोसा दिया।
उन्होंने लोगों को 29 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली में पहुंचने का न्योता दिया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं की जानकारी उनके कार्यालय तक पहुंचाएं ताकि इन मुद्दों को विकास रैली में उठाकर उनका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्तार सिंह दांगी, शेर सिंह बेडवाल, सोमपाल सैन, धुलाराम, मंजीत सेन सांपला, मास्टर अशोक जांगड़ा, मास्टर आजाद रोहिला, डाॅ. योगेश अलाबादी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें