फोटाे 12: सोनीपत के गांव गढ़ी उजाले खां में आयोजित जनसंवाद में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनमें कोई फर्क नहीं है। दोनों समाज उत्थान की दिशा में एक ही सोच के साथ काम कर रहे हैं। सरकार निस्वार्थ भाव से जनता-जनार्दन की सेवा कर रही है।
शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गढ़ी सराय नामदार खां में महाराजा शूर सैनी सभा की तरफ से संचालित सैनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया व संस्था को स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उसके बाद मंत्री गढ़ी उजाले खां के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। ग्रामीणों से संवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक साल में 48 संकल्प का वादा निभाकर जनता-जनार्दन का भरोसा जीता है। मंत्री ने एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न गलियों के नवनिर्माण का उद्घाटन व श्मशान भूमि पर टीन शेड का उद्घाटन शामिल है।