फोटाे 07- सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु
सोनीपत। मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक स्वामी सत्यदेव महाराज ने शनिवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। मुख्य यजमान के रूप में अमरनाथ गोयल व उनके परिवार ने शिरकत की।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत कर कथाव्यास स्वामी सत्यदेव महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। श्रीमद्भागवत गीता में मानव की हर परेशानी व दुविधा का हल मिलता है।
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है। स्वामी सत्यदेव महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से बताया। स्वामी सत्यदेव महाराज ने बताया कि रुक्मिणी विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि जीव व ईश्वर के मिलन का दिव्य संदेश है।
इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों एवं संगीतमय कीर्तन में नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बनाया। कथा में प्रधान पवन गोयल, प्रवीण, कृष्ण, राजेश, साहिल, पंकज, सुशील, रामबिलास, अशोक, सतीश व बिमला गोयल सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।