फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन साड़ी खरीदना पड़ा महंगा, 1.48 लाख रुपये ठगे

Thu, 24 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी निवासी एक महिला को ऑनलाइन साड़ी मंगवाना महंगा पड़ गया। ठगों ने महिला के खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 1 लाख 48 हजार 815 रुपये निकाल लिए। महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव चिरस्मी निवासी ऋतु ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब पर ऑनलाइन एक साड़ी देखी थी। इसका स्क्रीन शाॅट लेकर उन्होंने एक दुकान के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। वहां पर साड़ी की कीमत 1239 रुपये और 100 रुपये शिपिंग शुल्क अलग से था। इसके बाद उन्होंने ऑर्डर कर दिया। जब ऑर्डर नहीं मिला तो ठगों ने उन्हें 1339 रुपये एक साथ ट्रांसफर करने को कहा और पहले किए भुगतान को वापस करने की बात कही। ठगों ने उसके गूगल-पे पर एक रुपया ट्रांसफर कर बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। महिला ने व्हाट्सएप कॉल की तो ठगों ने एक ईकामर्स कंपनी का कोड भेज उनके खाते से 79900 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद ठगों ने कहा कि गूगल-पे डाउनलोड कर लो और वह पैसे ट्रांसफर कर देंगे। जिसके बाद उन्होंने गूगल-पे डाउनलोड कर उनकी तरफ से बताया गया कोड डाला तो खाते से 63961 व 4999 रुपये और कट गए, जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। गन्नौर थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें