फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुराना बस अड्डा तोड़ा, नया बनाने का काम शुरू नहीं

विज्ञापन
फोटो :साेनीपत के गन्नौर बस अड्डा परिसर में फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
- धूप-बारिश से बचने के लिए महिलाओं, बुजुर्गों व विद्यार्थियों को परेशानी, कूड़े के ढेर और वाहनों की पार्किंग से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। पुराने बस अड्डे को ध्वस्त हुए एक साल हो गया, लेकिन नए बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हुआ। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। वाहनों की पार्किंग और गंदगी देख यात्रियों को जीटी रोड के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
बस अड्डे का भवन टूटने के बाद परिसर में यात्रियों के बैठने, धूप और बारिश से बचने या बसों के इंतजार के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। रोजाना नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी रोजाना इसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी बस पकड़ने के दौरान सुरक्षित इंतजार स्थल का अभाव परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार
नए बस अड्डे के निर्माण में हो रही देरी को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि पुराने भवन को हटाने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होना चाहिए था, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार न करना पड़े।
-
वर्जन
7 करोड़ से होने वाले बस अड्डे के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
नवनीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें