फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यापारी के साथ मारपीट, 64 हजार रुपये लूटने का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक अनाज व्यापारी के साथ मारपीट कर 64 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव सिंघु निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह 17 जून की रात करीब आठ बजे सेरसा गांव निवासी व्यापारी विक्की से 64,300 रुपये लेकर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-पानीपत हाईवे पर स्थित एक दुकान के पास रुके तो प्रमोद नामक युवक अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन कार से नीचे उतार लिया और मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें