फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से नरेला रूट पर बस सेवा शुरू, दिन में लगाएगी चार चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत से नरेला रूट पर आने वाले गांवों के लोगों को राहत देते हुए इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। करीब चार साल से इस रूट पर बस सेवा बंद थी। जिससे ग्रामीणों को निजी वाहनों के भरोसे रहना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए रोडवेज महाप्रबंधक ने इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत से नरेला रूट पर बंदेपुर, राठधना, बारोटा व सफियाबाद गांव आते हैं। करीब 4 साल पहले इस रूट पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने के बाद बस सेवा बंद हो गई थी। कोरोना काल के दौरान भी इस रूट पर बस सेवा बंद रही। सड़क मार्ग का कार्य पूरा होने और कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद भी इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई थी। ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर रोडवेज बस शुरज करने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर ग्रामीण राई विधायक मोहनलाल बड़ौली से भी मुलाकात कर चुके थे। अब इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।
रोजाना चार चक्कर लगाएगी बस
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत-नरेला रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस रूट पर एक बस चलाई गई है, जो दिन में चार चक्कर लगाएगी। सोनीपत बस अड्डे से यह बस सुबह 9 बजे फिर 11 बजे रवाना होगी। उसके बाद दोपहर 2 बजे, फिर 4 बजे नरेला के लिए रवाना होगी। रास्ते में बंदेपुर, राठधना, बारोटा व सफियाबाद होते हुए नरेला पहुंचेगी।
विज्ञापन

सोनीपत से नरेला रूट पर ग्रामीण लंबे समय से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस सेवा शुरू कर दी गई है। सोनीपत बस अड्डे से रोजाना एक बस नरेला तक जाएगी। दिन में यह बस चार चक्कर लगाएगी। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें