फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजघाट के लिए सोनीपत तो देहरादून के लिए गोहाना से शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से बंद की गई बृजघाट की बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी देहरादून रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है। बृजघाट के लिए सोनीपत डिपो से रोजाना सुबह 7.20 बजे एक ही बस रवाना होती है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि देहरादून रूट पर अभी पर्याप्त सवारियां न होने से इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है। हालांकि गोहाना सब डिपो से देहरादून के लिए एक बस को भेजा रहा है। जो सुबह 5 बजे चलती है।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद धीरे-धीरे सभी रूटों पर रोडवेज बस सेवा को बहाल कर दिया गया था। देहरादून व बृजघाट के लिए जाने वाली बस में पर्याप्त सवारियां न होने से दोनों रूट की बस सेवा को बंद कर दिया गया था। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सवारियां बढ़ने पर बृजघाट के लिए जहां बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी, वहीं देहरादून रूट पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
वर्जन
बस अड्डे पर आने वाली सवारियों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाता है। देहरादून रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल बृजघाट के लिए एक बस भेजी जा रही है। देहरादून के लिए गोहाना सब डिपो से एक बस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें