फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: औचंदी बॉर्डर से पानीपत बस सेवा बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनीपत बस स्टैंड पर ठहराव का समय नहीं मिलने के कारण प्रबंधन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। औचंदी बाॅर्डर से पानीपत के बीच चल रही बस को सोनीपत स्टैंड पर ठहराव के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने से सेवा को प्रबंधन ने बंद कर दिया। बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बॉर्डर से चलने वाली बस में खरखौदा ग्रामीण के साथ दिल्ली देहात के लोगों को लाभ मिल रहा था। बस सेवा बंद होने पर लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस सेवा बंद होने का कारण सोनीपत बस स्टैंड पर बस को ठहराव के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलना बताया जा रहा है। इसी वजह से इस मार्ग पर बस का संचालन जारी रखना मुश्किल हो गया और सेवा बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। बस सेवा शुरू करवाने के लिए प्रयास करने वाले डॉ. प्रदीप वत्स ने कहा कि काफी मेहनत के बाद इस बस सेवा को शुरू करवाया गया था। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन का बेहतर विकल्प मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग
बलराम राणा, राजेश राणा, महेंद्र वत्स, देवेंद्र नंबरदार, प्रो. अतर सिंह, राजकुमार वत्स, राजेंद्र प्रसाद वत्स का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा आम यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान निकालकर बस सेवा दोबारा शुरू करवाने के लिए कदम उठाए, ताकि यात्रियों को पहले की तरह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें