फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस व पिकअप की टक्कर, तीन महिला घायल

Thu, 25 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत चौक बाईपास पर वीरवार शाम खरखौदा से सोनीपत जा रही निजी बस व पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप गाड़ी टक्कर लगने के बाद पलट गई और बस का भी शीशा टूट गया। हादसे में तीन महिला घायल हो गई। अन्य को चोट लगी है।
विज्ञापन


वीरवार शाम को रोहतक से खरखौदा बस स्टैंड पर आई निजी बस सोनीपत के लिए चली थी। जब बस शहर के सोनीपत बाईपास चौक पर पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पलट गई। खरखौदा आईटीआई में लाइब्रेरियन सोनीपत निवासी सविता (37), सोनीपत की प्रीति (23) व अंबाला की रूबी (40) घायल हो गई। अन्य कई यात्री चोटिल हो गए। घायल सविता को खरखौदा के सरकारी अस्पताल से सोनीपत व प्रीति और रूबी को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें