फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर दफनाया लापता युवक का शव

Wed, 18 Jun 2014 01:30 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराड़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी कंपनी की खाली पड़ी जमीन को खोदकर एक युवक का शव निकाला गया। शव एमपी माजरा गांव के छह दिन से लापता युवक का था।
विज्ञापन


 आरोप है कि बुआ के लड़के ने युवक की हत्या कर शव को दफना दिया था। शव निकाले जाने की कार्रवाई के समय डीएसपी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के छोटे भाई राकेश ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई राजेश पुत्र सुरजभान मुरथल के समीप रेत सप्लाई का काम करता था। 11 जून को वह रोजाना की तरह घर से अपने कार्य के लिए निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर स्थानीय पुलिस में भाई के अपहरण की शिकायत दी। पुलिस ने शक के आधार पर शिकायतकर्ता के बुआ के लड़के नेत्रपाल निवासी कुराड़ से पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती करने पर वह टूट गया और उसने राजेश की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि राजेश की हत्या के बाद शव को एक निजी कंपनी की खाली पड़ी जमीन में छह फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पहुंची और जमीन की खुदाई कराई। जमीन की छह फुट खुदाई के बाद लापता राजेश का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। जांच अधिकारी रघबीर सिंह ने बताया कि कुराड़ गांव निवासी नेत्रपाल पुत्र सुरजभान, पवन, चंद्र और दीपक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


छोटे भाई का था रो-रोकर बुरा हाल
भाई क्षत विक्षत शव देखकर राकेश का रो-रोकर बुरा हाल था। विलाप करते हुए राकेश कह रहा था कि क्या मालूम था रिश्ते का भाई ऐसा काम करेगा, जो कभी सपने में सोचा भी नहीं था। राकेश ने बताया कि अपहरण की शिकायत देने के बाद भी हत्याआरोपी उनके प्रति हमदर्दी दिखाता रहा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके भाई की हत्या करके वह हमदर्दी दिखा रहा है। मृतक के दो लड़के हैं। वह ट्रेक्टर से रेत सप्लाई का काम कर अपने परिवार का गुजारा चलाता था।

शराब पिलाने के बाद की वारदात
बताया जाता है वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने राजेश के साथ जमकर शराब पी थी, जब राजेश नशे में हो गया तो उसने अपने साथियों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। 12 जून की शाम को अंधेरा होने के बाद निजी कंपनी की खाली पड़ी सुनसान जगह में लगभग 6 फुट गहरा गड्ढा खोदकर खेत शव को उसमें दफना दिया। दफनाने से पहले आरोपियों ने शव पर काफी नमक डाला था, जिससे शव जल्द गल जाए और पहचान न हो सके। इसके बाद घटनास्थल को झाड़ियों से ढककर चले गए थे, जिससे किसी की नजर खोदे गए स्थान पर न पड़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें