फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर आवक: इस बार 5.99 लाख क्विंटल ज्यादा पहुंचा गेहूं

Wed, 22 May 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के अंतिम दिन बुधवार को फसल की आवक नहीं हुई। जिले की मंडियों में इस बार सीजन में बंपर आवक हुई। खरीद एजेंसियों की ओर से 41,14,110 क्विंटल गेहूं खरीदा गया और उठान भी कर लिया गया है। पिछले साल जिले की मंडियाें में 35,15,200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। पिछले साल के मुकाबले इस बार 5, 98,910 क्विंटल ज्यादा गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में जिले की मंडियों में कुल 41,14,110 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 10,04,250 क्विंटल, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने 19,39,020 क्विंटल, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से 9,54,820 और भारतीय खाद्य निगम की ओर से 2,16,020 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें