फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा के पास अवैध कॉलोनी में बनाए गए कच्चे मार्ग को उखाड़ता बुलडोजर। स्रोत:
खरखौदा। नगर योजनाकार विभाग की ओर से गोपालपुर रोड व एनएच-334बी के नजदीक 11.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान चहारदीवारी व वहां बनाए गए कच्चे मार्ग को उखाड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार कोई मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं करती। इससे लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियम अनुसार स्वीकृत है या नहीं।
डीटीपी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी बसाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग सभी क्षेत्रों पर निगरानी रखे हुए है। यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनियों से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकता है। संवाद