फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित अवैध कालोनी में बनाई गई कच्ची गलियों को उखाड़ता बुलडोजर। संवाद
खरखौदा। शहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, जिला नगर योजनाकार विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के बाइपास किनारे बने वाटर पार्क के साथ लगती सात एकड़ जमीन पर बसाई जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की। यह जमीन 79 लोगों के नाम है। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एएसआई महाबीर सिंह, एटीपी मनदीप, जेई सुमित और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचीन कुमार मौजूद रहे।आईटीआई चौक के पास साढ़े पांच एकड़ में व गोपालपुर रोड पर 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान 450 मीटर लंबी गलियों को उखाड़ने के साथ ही सीवर लाइन, अवैध रास्तों की निशानदेही, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय व 20 डीपीसी को गिराया गया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के पास पहुंची थी।