फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग

Wed, 18 Mar 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ​हिंदू सेना परिषद के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सोनीपत। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू सेना परिषद ने लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नवरात्र के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि मां नवदुर्गा की पूजा अर्चना में किसी भी तरह से कोई विघ्न उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में मां नवदुर्गा का विशेष महत्व है ओर नवरात्र पर्व का भी अहम स्थान है। उपायुक्त से मांग की है कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें खुली रहने से वातावरण दूषित होगा और हिन्दू धर्म मानने वाले की आस्था प्रभावित होगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण हुड्डा, जिला अध्यक्ष संदीप गुलिया, उपाध्यक्ष राई प्रखंड सन्नी हुड्डा, संजय हुड्डा, नफे सिंह हुड्डा, महावीर, साहब सिंह, गोवर्धन, रामराज सेवा समिति के संस्थापक जयवीर हुड्डा और आवास संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें