बड़वासनी व बादशाहपुर माछरी की राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त करता बुल्डोजर। प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। शहर में प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण लगातार जारी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा की देखरेख में यह अभियान चला। उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने बड़वासनी और बादशाहपुर माछरी गांवों में नौ दुकानें ध्वस्त कीं। ये दुकानें अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र नंबर-39 में निर्माणाधीन थीं। डीटीपी ने लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉलोनियों में सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं देती है। नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण से पहले एसएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है।