फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार मंदिर के पास वाल्मीकि समाज के लिए बनेगा कम्यूनिटी हॉल

Wed, 28 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकार की ओर से वाल्मीकि समाज को कई सौगात दी गई। एक तो शनिवार मंदिर के नजदीक करीब डेढ़ करोड़ में बनने वाले वाल्मीकि समाज के कम्यूनिटी हॉल का भाजपा नेता राजीव जैन ने शिलान्यास किया, वहीं शनि मंदिर के सामने पार्क का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही भरोसा दिया है कि सुंदर सावरी तालाब के पास 75 लाख की लागत से पार्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले जैन ने वाल्मीकि जयंती पर लाल दरवाजा वाल्मीकि बस्ती स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के संदेश जीवन जीने की राह दिखाते हैं। महर्षि वाल्मीकि के जीवन ने समाज को मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई है। इसके बाद जैन ने 1.42 करोड़ की लागत से बनने वाले कम्यूनिटी हॉल का शिलान्यास भी किया और कहा कि शनि मंदिर के सामने 21 लाख रुपये की लागत से नए सिरे से तैयार किए जा रहे पार्क का नाम महर्षि वाल्मीकि पार्क होगा। इस पार्क में महर्षि वाल्मीकि की एक दर्शनीय मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। वहीं सुंदर सांवरी में खाली पड़े तालाब में 75 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर रविदास भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। इस मौके पर बाबू राम, प्रधान राम प्रसाद, सुलेख कुमार डीआई, नारायम सिंह एडवोकेट, रतन लाल, अशोक ठेकेदार, संदीप पहलवान, नारायण सिंह, प्रवीण ढिल्लो व नाथी राम सहित वाल्मीकि समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज कथूरा जाएंगे जैन
बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन कथूरा गांव में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें