फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बजट

Wed, 04 Mar 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बजट को लेकर पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल। संवाद 
विज्ञापन
गोहाना। सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऐतिहासिक और जनहित का बजट पेश किया है। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला और जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सतीश नांदल ने कहा कि भाजपा के 11 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जीडीपी तीन गुना बढ़ी है। विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वायु प्रदूषण रोकने के लिए हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।
महिलाओं और छात्राओं के लिए समर्पित बसों की संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। प्रदेश में 18 नए डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट जनता से सुझाव लेकर तैयार किया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, सरपंच पवन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी और शेर सिंह बेडवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें