फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : पक्ष ने बताया मनोहर बजट, विपक्ष ने कहा निराशाजनक

Fri, 23 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कविता जैन, पूर्व मंत्री।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पेश किए गए बजट से हर वर्ग को लुभाने का प्रयास किया है। इसमें जिले को कई सौगात मिली। बजट को लेकर नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैँ। इसमें पक्ष ने बजट को हर वर्ग के लिए मनोहर बजट बताया है। वहीं विपक्ष के नेताओं ने इसे निराशाजनक करार दिया है।
विज्ञापन

पक्ष ने सराहा :
-गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा और 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले गरीब परिवारों को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा स्वागत योग्य है। प्रदेश में 400 नई खेल नर्सरी, मुफ्त छात्र परिवहन सुरक्षा योजना व विद्यालयों में ई-पुस्तकालय स्थापित करना सहित हर वर्ग के लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं।-कविता जैन, पूर्व मंत्री


मुख्यमंत्री ने बजट से हर वर्ग को मनोहर तोहफा दिया है। यह बजट किसान, गरीब, युवा व महिलाओं के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। सरकार ने प्रदेश के हर कोने के विकास को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक बजट पेश किया है। किसानों की पीड़ा को दूर करने के साथ ही प्रदेश में मत्स्य पालन को बढावा देने, पशुपालकों के घर द्वार पर पशु चिकित्सक उपलब्ध करवाने की योजनाएं लाई जा रही हैं।-मोहनलाल बड़ौली, विधायक, राई
विज्ञापन


इस बार का बजट पदेश के विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने राज्य का 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखा है। प्रदेश के किसान को समृद्घ बनाने के लिए 5 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करने की घोषणा की है। साथ ही पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को 70 हजार सोलर पंप कनेक्शन देने का निर्णय लिया है।-निर्मल चौधरी, विधायक गन्नौर

-यह बजट प्रदेश में विकास के नए द्वार खोलेगा। बजट में चार मुख्य स्तंभ नारी, युवा, किसान व गरीब को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने करीब दो लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए किसानों का ब्याज व जुर्माना माफ करने के साथ पशुपालन व चिकित्सा की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोले हैं।-अनिल झरोठी, पूर्व चेयरमैन, हरियाणा सरकार



-यह बजट पूरी तरह जन कल्याणकारी है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है। तीन से छह लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को चार हजार वह छह लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को पांच हजार रुपये प्रीमियम जमा करवाने पर आयुष्मान-भारत चिरायु योजना का लाभ देने का निर्णय सराहनीय है।-आजाद नेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता


यह बजट प्रदेश को विकसित हरियाणा के रास्ते पर बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अब गांवों में गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। इससे हर गरीब के सिर पर छत आ सकेगी और वह भी आसानी से अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।-जसबीर दोदवा, भाजपा जिलाध्यक्ष





विपक्ष ने नकारा :

बजट निराश करने वाला है। भाजपा ने बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं है। रोजगार की आस लिए बैठे युवाओं को भी निराशा ही मिली है। मात्र घोषणाओं तक बजट सीमित है। सोनीपत को मेट्रो और रैपिड ट्रेन परियोजना से जोड़ने का स्पष्ट रूप से कोई उल्लेख नहीं किया गया। यह बजट मात्र चुनाव को मद्देनजर रखकर बनाया गया है। विकास की दूरदर्शिता नजर नहीं आ रही है।-सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस विधायक, सोनीपत


बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है। मूल बजट 21 हजार करोड़ रुपये रखा गया हैं, जिससे कोई बड़ी योजना तक शुरू नहीं हो सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य मुख्य विभागों का बजट पहले की अपेक्षाकृत कम रखा गया है। इसका किसी भी वर्ग को कोई लाभ नहीं है। इस बार पेश किया गया बजट आम जनता के लिए निराशाजनक है।-जगबीर मलिक, कांग्रेस विधायक, गोहाना








-इस बार बजट में न तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर है, न ही महिलाओं के लिए कोई खुशखबरी है। बजट में किसानों को भी निराश ही किया है। बजट में केवल आंकड़े हैं। आमजन के लिए कोई फायदे की योजना नहीं है। यह बजट इस कहावत को पूरा करता है कि खोदा पहाड़ निकाला चूहा। बजट से उम्मीद लगाए बैठे हर वर्ग को निराशा ही मिली है।इंदुराज नरवाल, कांग्रेस विधायक, बरोदा



नीरस बजट पेश किया गया है। किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं है। बजट में किसान और मजदूर को केंद्र बिंदु में रखा जाना चाहिए, लेकिन इस बजट में इन दोनों ही वर्गों को किनारे करके बजट को तैयार किया गया है। बजट में पुरानी कहानी ही दिखाई देती है। बजट हरियाणा और हरियाणा वासियों को गति देने वाला होना चाहिए, लेकिन यह निराशाजनक बजट है।-जयवीर सिंह, विधायक, खरखौदा
विज्ञापन

कविता जैन, पूर्व मंत्री।

कविता जैन, पूर्व मंत्री।

कविता जैन, पूर्व मंत्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें