फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तहसील के बाहर ईंट मारकर भाई को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। तहसील परिसर के बाहर खेत की फर्द निकलवाकर लौट रहे व्यक्ति को उसके भाई ने रास्ता रोककर ईंट मारकर घायल कर दिया। शेखपुरा गांव के सुनील ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह खेत की फर्द निकलवाने तहसील गए थे। कार्यालय से बाहर निकलते ही उसके भाई प्रवीण ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद प्रवीण ने उनके साथ मारपीट की और ईंट उठाकर चेहरे पर मार दी। ईंट लगने से आंख के ऊपर चोट आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें