फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में भाई गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे उसके भाई को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चालान कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 7 मई को राजकुमार निवासी गांव बड़वासनी ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी की शादी साल 2019 में सचिन निवासी गांव छाजुगढ़ी जिला पानीपत के साथ हुई थी। करीब 40 दिन पहले उनके दामाद सचिन उनकी पुत्री प्रीति को उनके घर पर छोड़ गया था। सचिन ने कहा था कि यह किसी लड़के से बात करती है। इसके बाद सचिन ने दो तीन बार प्रीति के पास फोन किया। वह प्रीति को गाली देता था और उसके बाद दामाद सचिन ने उनके लड़के परमजीत को भी बेटी के खिलाफ भड़का दिया था। परमजीत आपराधिक प्रवृति का है, जिसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। परमजीत ने गोली मारकर प्रीति की हत्या कर दी। तब से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें