फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांस्य पदक विजेता का महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत

Thu, 18 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23 - सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संतोष राठी व अन्य के साथ ट्राॅफ
विज्ञापन
साेनीपत। 63वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर बुधवार को महाविद्यालय लौटी खिलाड़ी का प्राचार्य संतोष राठी ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। यह प्रतियोगिता पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 27 से 30 जून तक आयोजित की गई थी। महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुमन मान ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीपीएड में पढ़ने वाली अंकिता ने 10 किलो मीटर दौड़ में भाग लिया था। इसमें अंकिता ने कांस्य पदक जीता। इस दौरान टीका राम सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया और प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें