फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आधी रात महिला के घर का दरवाजे तोड़े, वॉशिंग मशीन नीचे फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-12 में करीब आधे घंटे तक मचाया उत्पात, दो कारों के शीशे तोड़े
विज्ञापन

-महिला और बेटी ने कमरे में छिपकर बचाई जान
फोटो :40: सोनीपत के सेक्टर-12 में गेट पर चढ़ा दिख रहा एक आरोपी। स्रोत वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-12 में महिला के घर पर आधी रात को हमला करने और जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सहकर्मी कुलदीप अपने साथियों के साथ कार में पहुंचा और घर में जबरन घुसकर पहली व दूसरी मंजिल के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाते हुए वॉशिंग मशीन नीचे फेंक दी और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। डर के कारण महिला अपनी छह वर्षीय बेटी और परिवार के साथ कमरे में छिप गई।
सेक्टर-12 निवासी पूजा ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वीरवार देर रात करीब 11:30 से 12 बजे कुलदीप अपने साथियों के साथ घर उनके पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गेट फांदकर मकान में प्रवेश किया और पहली मंजिल के दरवाजे तोड़ दिए। शोर सुनकर पूजा और उनके परिजन एक कमरे में छिप गए और लाइट बंद कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कमरे की कुंडी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान वॉशिंग मशीन नीचे फेंक दी और घर का सामान, इन्वर्टर व दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। आरोपियों ने पूजा और मकान मालिक की कार के शीशे भी तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे सतीश कुमार के सिर में भी चोट लगी। शिकायत में कुलदीप के साथ आया दूसरा युवक प्रदीप उर्फ काला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी जान-पहचान के बाद शुरू हुई रंजिश
पूजा ने पुलिस को बताया कि वह पहले मुरथल और बहालगढ़ के होटलों में काम करती थी। इसी दौरान कुलदीप और रितिक उसके सहकर्मी रहे। आरोप है कि रितिक से बातचीत को लेकर कुलदीप उससे रंजिश रखने लगा था। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सवित ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें