फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स खेल : किसान की बेटी ने सोना जीत बढ़ाया जिले का मान

Tue, 18 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अपर्णा दहिया। फाइल
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिलाना की बेटी अपर्णा दहिया ने ब्रिक्स खेलों में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अपर्णा ने वुशू स्पर्धा में बेहतरीन खेलते प्रथम स्वर्ण पदक जीता है। उनके पिता बिजेंद्र दहिया किसान हैं। वहीं प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय के अनुज ने भी वुशू स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

ब्रिक्स खेलों का आयोजन रूस के कजान शहर में 12 से 23 जून तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अपर्णा दहिया ने 48 किलो भार वर्ग में ब्रिक्स खेलों के वुशू स्पर्धा में भाग लिया था जिसमें उन्होंने वुशू स्पर्धा में बेलारुस की प्रतिभागी याना ट्रट्सुस्काया को हराकर देश को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया है। अपर्णा ने इससे पहले भी खेलो इंडिया वुशू लीग के उत्तर क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीता था। रूस में आयोजित वुशू कप भी अपने नाम किया था। खेल में देश का नाम रोशन करने हुए अपर्णा पढ़ाई में भी होनहार है। उन्होंने 12 कक्षा में नॉन मेडिकल में 81.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। अपर्णा दहिया के सोना जीतने से गांव में खुशी का माहौल है।

वहीं खरखौदा के प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी अनुज ने भी ब्रिक्स खेलों में कांस्य पदक जीता है। अनुज जींद के गांव इक्कस के रहने वाले हैं। वह करीब पांच साल से प्रताप विद्यालय में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रहे हैं। द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया, वुशू प्रशिक्षक विनोद गुलिया, प्राचार्य दया दहिया व डॉ. सुबोध दहिया ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा दहिया। फाइल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें