फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली में लघुशंका करने का विरोध करने पर बरसाई ईंट

Sat, 16 Mar 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बरोदा मोर में गली में एक माह से लघुशंका कर रहे व्यक्ति का विरोध करने पर आरोपी की मां ने बुजुर्ग महिला से गाली गलौज की और अगले दिन इसी रंजिश में छत पर खड़े होकर पीड़ित परिवार पर ईंट बरसा दी। बरोदा मोर निवासी नीरज ने बताया कि पड़ोसी अरविंद शराब के नशे में रोजाना गली में लघुशंका करता है। उनकी मां ने इसका विरोध किया तो अरविंद की मां संतोष ने गालीगलौज की। बाद में देखने की धमकी दी। 14 मार्च को करीब रात 10:30 बजे संतोष, उनकी बेटी करिश्मा व बेटे अरविंद व बलविंद्र छत पर खड़े थे। उन्होंने ईंट फेंकनी शुरू दी जिससे अरुण, नीरज को चोट लगी है। घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें