फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल पराठे खाने आए युवक को अगवा कर ब्रेजा गाड़ी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई । बीसवां मील से आगे कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) जीरो प्वाइंट के पास एक ब्रेजा सवार चचेरे भाइयों को काबू कर बदमाश गाड़ी और मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने एक युवक को गाड़ी के अंदर ही बंधक बना लिया और करीब दस किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। पीड़ित यूपी के गौतमबुद्ध नगर से मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। पीड़ित युवक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के गांव महावड निवासी मनीष ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे संदीप के साथ उसकी ब्रेजा गाड़ी में मुरथल स्थित ढाबा पर पराठे खाने आया था। दोनों देर रात मुरथल पहुंचे थे। वह रात को खाना खाने के बाद गाड़ी के अंदर ही सो गए। सुबह वह दोनों घर के निकले थे। मनीष ने बताया कि गाड़ी को वह चला रहा था। जब वह बीसवां मील से केजीपी जीरो प्वाइंट से हाईवे पर चढ़ने लगे तो पीछे से एक वैगनआर कार उनके पास आई और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उसके बाद कार से तीन युवक उतर कर उनकी गाड़ी के पास आए। एक युवक कार के अंदर ही बैठा रहा। तीन युवक उनके पास आकर गालियां देने लगे। जब उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तो एक युवक ने हथौड़े से चालक की साइट का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। जिस पर वह तथा संदीप गाड़ी से नीचे उतर आए। इस पर युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक उनकी गाड़ी में बैठकर गाड़ी लेकर भागने लगा तो संदीप उसे रोकने के लिए गाड़ी में सवार हो गया। इस पर युवक उसके भाई को गाड़ी में लेकर मुरथल की तरफ भाग गया। वह उसके भाई को करीब दस किलोमीटर हाईवे पर उतार कर भाग गया। मनीष का मोबाइल भी गाड़ी के अंदर था। बदमाश उसे भी ले गया। वहीं दो अन्य बदमाश अपनी वैगन आर कार में सवार होकर भाग गए। उसका भाई उसके पास पहुंचा और फिर वह राई थाना में गए। पुलिस ने मनीष के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
यूपी के गौतम बुद्ध नगर के युवकों संग हाथापाई कर गाड़ी लूटने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें