फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व ट्रैक्टर चालक को झांसे में लेकर 3.12 लाख रुपये ठगने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पलड़ी के पास ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट लेकर 3.12 लाख रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बागपत इम्तियाज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव पांचली निवासी जुनैद ने 5 अक्तूबर को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के ही ट्रैक्टर चालक भूरा के साथ धान लेकर सोनीपत अनाज मंडी में बेचने आया था। वह कविश ट्रेडिंग कंपनी की दुकान नंबर 88 पर धान बेचकर 311980 रुपये लेकर वापस गांव के लिए चले थे। पलड़ी गांव से पहले एक युवक ने लिफ्ट ली थी। बाद में वह उन्हें झांसे में लेकर नकदी ले उड़ा था। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई मुकेश की टीम ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
किसान ने ट्रैक्टर में लिफ्ट लेने के बाद पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें