बीसवाँ मिल में उड़ाई जा रही लॉक डाउन की धज्जियां
- फोटो : AMAR UJALA
सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। जिले में एक ही दिन में तीन कोरोना संक्रमित केस मिलने से प्रशासन लगातार चौकसी बरत रहा है, उसके बावजूद लोग लॉकडाउन की उल्लंघना कर रहे हैं। बीसवां मील से चंद किलोमीटर दूर स्थित गांव रसोई में कोरोना संक्रमित केस मिलने के चलते गांव को सील किया गया है। आसपास के एरिया को भी बफर जोन में रखा गया है। जिसमें बीसवां मील भी शामिल है। उसके बावजूद बीसवां मील व बढ़मलिक मार्केट एरिया में लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। फल व सब्जी वालों की रेहडिय़ों पर सुबह के समय खासी भीड़ लगी रहती है। सुबह के समय पुलिस की ढील का लोग नाजायज फायदा उठा रहे है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सुबह के समय भी गश्त को बढ़ाया जाएगा। साथ ही नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।