सोनीपत। शहर की धानक बस्ती में रविवार रात को लॉकडाउन में बाहर घूम रहे युवकों को पुलिस में नियुक्त एसपीओ मुकेश ने रोका तो उन्होंने एसपीओ पर ही हमला कर दिया। बाद में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी विनोद फरार हो गया। मामले में एसआई सुदेश के बयान पर ओल्ड चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।