फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिसंबर को रेजांगला पार्क में होगा शौर्य सम्मान समारोह : कैप्टन अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला शहीदी समारोह सम्मान समिति की तरफ से 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर रेजांगला पार्क रेवाड़ी में शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने निवास स्थान मॉडल टाउन में समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली और सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता व उनका रण कौशल अति सरहानीय है। हमारी सेनाएं विश्व की सर्वक्षेष्ठ सेनाएं हैं।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि सरकार ने देश की सेना के साथ धोखा किया है। पीएम ने रेवाड़ी की धरती से ही अपनी रैली में घोषणा की थी कि वन रैंक वन पेंशन को लागू किया जाएगा। आज तक अपना वायदा पूरा नहीं किया। इसके अलावा हमारे देश के युवा जो फौज में भर्ती होने का मादा रखते हैं उनके लिए देश में अग्निपथ योजना लागू करके देश के युवाओं के साथ भी धोखा किया है। समिति के महासचिव डॉ. रामफल यादव ने बताया समारोह के दौरान स्कूल और कॉलेजों के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमांडेंट आरके यादव, कमांडेंट रामपाल, सचिव कुलदीप यादव, सचिव रामोतार यादव इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें