फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शाखा प्रबंधक 13.5 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुथूट फाइनेंस के मैनेजर पर लाखों का सोना लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। विकास नगर निवासी राकेश चहल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में बतौर क्लस्टर मैनेजर कार्यरत हैं। उनकी ब्रांच मामा-भांजा के पास स्थित है। शाखा में मैनेजर राकेश 20 सितंबर, 2024 को नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन

उनके पांच महीने के कार्यकाल में करीब साढ़े 13 लाख कीमत के तीन गोल्ड पैकेट गायब हो गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी तो एक दिन बाद बताने को कहा। उसके बाद वह गायब हो गए। जांच में पता लगा कि राकेश फर्जी दस्तावेजों के जरिए भर्ती हुआ है। कागजातों की जांच की तो पता चला कि राकेश का असली नाम विकास है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें