फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 22 जुलाई को मेवात में निकाली जाएगी ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा

Thu, 11 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को 22 जुलाई को मेवात क्षेत्र में ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद नूंह के गांव नलहड़ स्थित नलहरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। हर वर्ष मेवात क्षेत्र में इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहेगी। किसी को भी कोई हथियार ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। इस वर्ष यह यात्रा संतों के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
विज्ञापन

स्वामी दयानंद सरस्वती बुधवार को मुरथल जीटी रोड के पास स्थित श्रीराम कृष्ण आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा घटना में सरकार की भी कुछ कमी रही है। इस बार वह सरकार से बात कर रहे हैं। उनकी यात्रा शांतिपूर्ण रहेगी और पिछली बार कई आपत्तिजनक बयान भी हिंसक घटना का कारण बने, लेकिन इस बार कोई भी हिंसक घटना ना हो इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार से गंगाजल आश्रम में पहुंच जाएगा और 22 जुलाई को यहां से विहिप व बजरंग दल के सदस्य जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे।
स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि गांव नलहड़ में शिव का पुराना मंदिर है और हिंदू समाज के लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से इस तरह की यात्रा निकाली जा रही है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में निकाली जाने वाली ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार बच्चों और महिलाओं पर प्रतिबंध रहेगा। किसी को भी कोई हथियार ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बजरंग दल पर रहेगी। इसके लिए सरकार और प्रशासन को भी सूचना दी गई है। इस बार कोई हिंसक घटना ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को संत खुद देख रहे हैं। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें