फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदूषण की स्थिति पर मंथन, नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

विज्ञापन
लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व अन्य अधिकारी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें जन सहयोग भी अपेक्षित है। हर व्यक्ति को इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण व हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त होने वाले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी.राघवेंद्र राव ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रदूषण के चिह्नित हॉट स्पॉट को ग्रीन स्पॉट में परिवर्तित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के कुछ हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। प्रदूषण को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए इस दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। हॉट स्पॉट को ग्रीन स्पॉट में तब्दील किया जाएगा। जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिले सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कि वह खुले में कूड़ा न डालें। कूड़ा निस्तारण उचित प्रकार से किया जाना चाहिए। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर नहीं फैलाएं। इससे प्रदूषण फैलता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हॉट स्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण नियमित रूप से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार के लिए एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। एनसीआर में शामिल सोनीपत की स्थिति इस मामले में सुदृढ़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल अभियंता रविंद्र यादव, एचएसआईआईडीसी कुंडली के वरिष्ठ प्रबंधक के रोबिन बाटला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें