फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 8.81 लाख रुपये से किया जाएगा ब्राह्मण चौपाल का जीर्णोद्धार

Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32. सोनीपत के गांव राई में बुजुर्ग के हाथों ब्राह्मण चौपाल के जीर्णोद्धार के कार्य का शुभा
विज्ञापन
राई। गांव राई में वीरवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई ने ब्राह्मण चौपाल के जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य नगर निगम की तरफ से 8.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम पार्षद ने बुजुर्ग के हाथों नारियल तुड़वाया। उन्होंने कहा कि चौपाल हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान हैं। जिन छोटी-छोटी बातों पर हुए झगड़ों में आज लोग कोर्ट-कचहरियों के चक्कर काटते हैं। प्राचीन समय में इन्हीं चौपालों पर बड़े-बड़े मसलों का हल निकाला जाता था। जरूरत है कि पुन: उस परंपरा को जीवित किया जाए। इस दौरान चंद्रपाल त्यागी, महावीर त्यागी, रामदत्त कौशिक, विनोद कौशिक, राकेश कौशिक, संजीव त्यागी, सतपाल त्यागी, राकेश त्यागी, अनिल त्यागी, सौरभ त्यागी, प्रतीक त्यागी, प्रवेश शर्मा, योगेश त्यागी, दीपक कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें