बीपीएस महिला विवि में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित पूर्व छात्र रोहन नाथ के साथ कुलपति प्रो. सुद
गोहाना। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 सितंबर को नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के पूर्व छात्र रोहन नाथ का भी चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि रोहन ने दसवीं तक की शिक्षा विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल से प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा, उत्तराखंड से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।
रोहन ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा मई 2025 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2025 में हुई। इस साल जुलाई में साक्षात्कार के बाद 25 सितंबर को परिणाम घोषित हुआ। फिलहाल वह नैनीताल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। रोहन का कहना है कि उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना है।