फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुक्केबाज ऋतिका ने स्नातकोत्तर में प्रवेश लिया

Wed, 20 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली मुक्केबाज ऋतिका दहिया ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में स्नातकोत्तर (एमपीईएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।
प्रतियोगिता में भारत की ओर से स्वर्ण पदक जीतने वाली ऋतिका दहिया एकमात्र खिलाड़ी रहीं, जिससे उनका यह उपलब्धि और भी विशेष बन गई है। 30 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऋतिका ने 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करके यह पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी वह इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। फाइनल मुकाबले में ऋतिका ने कड़े संघर्ष के बाद कजाकिस्तान की अस्सेल तोक्तास्सयान को 4-1 स्कोर के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि ऋतिका की उपलब्धि पूरे देश के नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। यह उपलब्धि हरियाणा की भारतीय मुक्केबाजी में ताकतवर पहचान को और मजबूत करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें