फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुटीक संचालिका को रास्ता पूछने के बहाने रोका, सोने के आभूषण ठगे

Fri, 05 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा के पास स्थित बाजार में महिला को झांसा देकर सोने के आभूषण ठग ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोट मोहल्ला निवासी निर्मल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल अड्डा के पास आर्य कन्या स्कूल के निकट बुटीक चलाती हैं। वह वीरवार को दुकान से कुछ सामान लेने बाजार में गई थीं। वहां पर उन्हें एक युवक मिल गया। युवक ने कहा कि उसे पानीपत जाना है और वह रास्ता भटक गया है। उसने पानीपत जाने का रास्ता पूछा। उसी दौरान महिला व व्यक्ति वहां आ गए। महिला से युवक से बातचीत शुरू कर दी। युवक ने उन्हें भी पानीपत जाने की बात कही। तभी युवक ने अपनी जेब से पॉलीथिन निकाली और उस व्यक्ति से कहा कि यह उसे यह सामान उसके मालिक ने दिया और उनके परिचित को देकर आना है। उसने कहा कि यह पॉलीथिन आप रख लेना, इसके बदले उसे बस का किराया दे देना। इस पर व्यक्ति ने निर्मल शर्मा को पैसे देने को कहा। महिला का कहना है कि इस दौरान उन पर तंद्रा छाने लगी। व्यक्ति ने उन्हें कहा कि आप अपनी बालियां दे देना, किराया वह उसे दे देगा।

महिला का आरोप है कि उन्होंने अपनी बालियां उतारकर उसे दे दी। इतना ही नहीं अंगूठी भी निकाल कर दे दी। उस व्यक्ति ने उनके सामने ही बालियां और अंगूठी रुमाल में बांधकर उसे वापस दे दी। उसके बाद तीनों वहां से चले गए। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद जब उनकी तंद्रा टूटी तो उन्होंने रुमाल खोलकर देखा। रुमाल के अंदर कंकड़ बंधे मिले। महिला का आरोप है कि वह उन्हें झांसा देकर उनके आभूषण ठग ले गए हैं। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें