फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से शादी करने आए दूल्हे को बार्डर से लौटाया

विज्ञापन
खरखौदा में शादी करने के लिए हरियाणा दिल्ली बार्डर पर लगे नाका पर पहुंचा दिल्ली से दूल्हा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली के गांव औचंदी से शादी करने खरखौदा आ रहे दूल्हे को सीमा पर ही रोक दिया गया। कई घंटे इंतजार करने के बाद वह लौट गया।
विज्ञापन

औचंदी निवासी अजय बुधवार को शादी करने के लिए खरखौदा के लिए निकला था। दिल्ली पुलिस से ली गई अनुमति के चलते उसने औचंदी बार्डर पर दिल्ली के नाके को पार कर लिया, लेकिन हरियाणा पुलिस के नाके पर उसे रोक लिया गया और प्रशासन से शादी करने की कोई अनुमति नहीं लिए जाने के चलते उसे लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अजय अपने साथ तीन बारातियों को लेकर खरखौदा निवासी आंचल से शादी करने के लिए चला था। उससे बार्डर पर अनुमति पत्र मांगा तो वह बवाना थाने की तरफ से दिया गया अनुमति पत्र दिखा सका। इसके बाद हरियाणा पुलिस की तरफ से आला अधिकारियों से प्रमाणित पत्र की मांग की गई। युवक ने खरखौदा स्थित अपनी ससुराल में भी संपर्क किया और वहां से स्थानीय स्तर पर अनुमति पत्र लाने की बात कही। लेकिन उपमंडल कार्यालय से भी अनुमति न मिलने पर मजबूरी में कई घंटे नाके पर बिताने के बाद लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें