फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 698 राजकीय विद्यालयों में पहुंचीं पुस्तकें

Fri, 22 May 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बदलते दौर में जहां डिजिटल माध्यम बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं वहीं अब राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालय विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ने के लिए नई पहल करने जा रहे हैं। चंद्रयान-3 की अंतरिक्ष यात्रा, राष्ट्रपति बाल वीरता पुरस्कार, जल संरक्षण, महान व्यक्तित्वों की जीवन गाथा और प्रेरणादायक कहानियों जैसे विषयों पर आधारित पुस्तकें अब विद्यार्थियों की जिज्ञासा और ज्ञान दोनों को नई दिशा देंगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट (एनबीटी) की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के 698 राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए नई पुस्तकों का स्टॉक भेजा गया है। प्रत्येक सेट में लगभग 22 से 25 पुस्तकें शामिल हैं। इनको इसी सप्ताह विद्यालयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
शिक्षा विभाग का मानना है कि पुस्तकें केवल जानकारी का माध्यम नहीं बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, रचनात्मकता और बेहतर भविष्य के सपने जगाने का सशक्त साधन हैं। पुस्तकालय विद्यार्थियों को शांत, प्रेरणादायक और अध्ययनशील वातावरण प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह और अमित भनवाना ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत पीएमश्री विद्यालयों को छोड़कर जिले के अन्य सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। मॉडल टाउन स्थित समग्र शिक्षा कार्यालय को वितरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञान, साहस, संस्कृति और प्रेरणा से जुड़ी हैं पुस्तकें

नई पुस्तकों में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक विषयों का समावेश किया गया है। इनमें चंद्रयान-3, राष्ट्रपति का बाल वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय, पंडित रविशंकर, एमएस सुब्बुलक्ष्मी, तेनाली रामकृष्ण की कहानियां, जल संरक्षण, विश्व प्रसिद्ध हीरे और जवाहरात, ब्राजीली कहानियां, अद्भुत साहस और ढब्बू की धमक जैसी कॉमिक्स शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा से जुड़ी अनेक प्रेरक पुस्तकें भी पुस्तकालयों की शोभा बढ़ाएंगी।

698 विद्यालयों तक पहुंचेगा पुस्तकों का स्टॉक
जिले के सातों ब्लॉकों में संचालित प्राइमरी, मिडल, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए कुल 698 सेट भेजे गए हैं। इनमें सबसे अधिक 167 सेट सोनीपत ब्लॉक और 139 सेट गन्नौर ब्लॉक के विद्यालयों को दिए जाएंगे।
पढ़ने की आदत को मिलेगा बढ़ावा

जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत पुस्तकालयों के लिए नई किताबों का स्टॉक पहुंच चुका है। जल्द ही सभी विद्यालयों में इनका वितरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई विषयवस्तु पर आधारित पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ उनमें पढ़ने की रुचि और सीखने की आदत को भी प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें