खरखौदा। वार्ड-2 से लापता एक व्यक्ति का शव 14 दिन बाद नहर से बरामद हुआ है। शव को बवाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नहर से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुरेश कुमार की पत्नी रजनी ने अपने पति के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुरेश कुमार की तलाश शुरू कर दी थी।
शहर के वार्ड-2 की रहने वाली रजनी ने 24 मई को पुलिस को शिकायत में बताया था कि उनके पति सुरेश कुमार 21 मई को रात आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन सुरेश कुमार का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने रजनी की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार को दिल्ली के बवाना के पास गुजरने वाली सीएलसी चैनल में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान खरखौदा के सुरेश कुमार के रूप में हुई।