फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव लाठ के पास माइनर में मिला शव

Sun, 07 Apr 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर थाना पुलिस को गांव लाठ के पास बली माइनर में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में भिजवाया है। शव की पहचान खेड़ी दमकन निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि सदर थाना में 4 अप्रैल को खेड़ी दमकन निवासी सतीश ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा अमित (22) बिना बताए घर से कही चला गया है। जिसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें