सोनीपत। बढ़ती गर्मी में पानी की समस्याओं को दूर करने की दिशा में उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने प्रभावी कदम बढ़ाये हैं। इसके बावजूद यदि किसी क्षेत्र में पानी व सीवरेज की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 9350991900 तथा टोल-फ्री 18001805678 नंबर जारी किए हैं।
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है। लोगों की पानी की मांग को देखते हुए पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को हिदायतें दी गई हैं कि वह कहीं भी पानी की समस्या उत्पन्न न होने दें। इसके बावजूद भी यदि कहीं किसी क्षेत्र में पानी की दिक्कत आएगी तो उसका फौरन समाधान करवाएंगे।