फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा

Thu, 23 Oct 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के गोहाना में बरोदा फाटक पर लगाए गए ​शिविर के दौरान रक्तदाता के सा​थ अति​थि व श
विज्ञापन
गोहाना। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल की ओर से बुधवार को नरेश कुमार की याद में बरोदा फाटक के पास रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 52 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश पांचाल ने किया। विशिष्ट अतिथि संजय मेहंदीरत्ता, अरुण बड़ौक व आजाद सिंह दांगी रहे। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान कर किसी के अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नियमित रूप से रक्तदान कर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में योगदान दें। रक्तदान महादान है। शिविर की अध्यक्षता सुरेंद्र मलिक ने की। श्यामसुंदर जिंदल ने 147वीं बार, दलबीर आर्य ने 120वीं बार, सुरेंद्र ने 64वीं बार और रणबीर सिंह ने 46वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें