फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बचा सकते हैं किसी का जीवन : जिंदल

Mon, 20 Jan 2025 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना में परशुराम चौक पर आयोजित साप्ताहिक शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साह
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित परशुराम चौक पर भागराम ट्रस्ट की तरफ से सोमवार को साप्ताहिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 38 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रोटरी क्लब सोनीपत की टीम ने रक्त संकलन किया। शिविर की अध्यक्षता उषा गंगेजा ने की। शिविर में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विजय जिंदल रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुआ कहा कि रक्तदान कर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने के बाद रक्तदान करना चाहिए। आयोजक सुरेंद्र विश्वास ने बताया कि भागराम ट्रस्ट की तरफ से हर सोमवार को परशुराम चौक पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इच्छुक व्यक्ति शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में अनिल, सचिन, प्रवीन, अजित, राजबीर, रणजीत, अमरजीत ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें