फोटो 13- सोनीपत के गोहाना की नई अनाज मंडी में शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते मंड
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में नववर्ष पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब सोनीपत की टीम ने शिविर में रक्त संकलन किया। मुख्यातिथि के रूप में नई अनाज मंडी के प्रधान संदीप मलिक व श्यामलाल वशिष्ठ ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर की अध्यक्षता विजय गोयल ने की।प्रधान संदीप मलिक ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि व्यक्ति बीमारियों से बचा रहता है। शिविर के आयोजक सुरेंद्र विश्वास ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करके हम जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहयोग कर सकते हैं। शिविर में नीरज मलिक, कर्मबीर शर्मा, परमजीत, भारत सिंह, धर्मबीर, प्रवीण, आशु, रविंद्र के अलावा सोनी, अशोक व प्रवीण ने पहली बार रक्तदान किया। मोहित गोयल ने 43वीं बार रक्तदान किया। सभी ने प्रण लिया कि वह दूसरों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करेंगे।