फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में खंडस्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Sat, 27 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी के चेयर - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गन्नौर। वीर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को एक स्कूल में खंड स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि शिक्षा विभाग से प्रोफेसर जगबीर देशवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शब्द-गान, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और शहादत को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि निशांत छौक्कर ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के वीर साहिबजादों ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अल्प आयु में सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों से साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर साहस, ईमानदारी और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन (हुसा) के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुशील त्यागी, अरुण त्यागी, संजू देशवाल, अजय यादव, सुशील त्यागी, प्रधानाचार्य शुभलता त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें